Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
05-Oct-2025 07:57 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार इन दिनों मॉनसून के अंतिम लेकिन सबसे भयावह दौर से जूझ रहा है। उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने हालात को बेकाबू कर दिया है। ऐसे में आज भारतीय मौसम विभाग ने 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट सक्रिय है। पिछले तीन दिनों की लगातार वर्षा ने जनजीवन को ठप कर दिया है।
सड़कें तालाब बन गईं, थानों में पानी घुस आया और वज्रपात ने 10 लोगों की जान ले ली। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में सक्रिय गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तटों से टकराने के साथ मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाएं इसे मजबूत बना रही हैं, जिससे दक्षिणी नमी वाली हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं।
उत्तर बिहार के मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, दरभंगा, समस्तीपुर में रेड अलर्ट है, यहां अगले 24 घंटों में 100 मिमी से ज्यादा वर्षा संभव है। पटना, वैशाली, रोहतास, गया, मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट है। IMD ने चेतावनी दी है कि खुले मैदानों, पेड़ों या खंभों से दूर रहें।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार वैशाली, रोहतास, मुजफ्फरपुर में आंधी से 3 मौतें, पश्चिम चंपारण में 2, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज में 1-1 और अरवल में 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जबकि सहरसा में आंधी से पेड़ गिरने से एक पार्षद की मौत हो गई। वहीं, कुल 13 लोग घायल हैं।