ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: बिहार में बढ़ने वाला है ठंड का प्रकोप, जेट स्ट्रीम और...

Bihar Weather: बिहार में बढ़ने वाला है ठंड का प्रकोप, जेट स्ट्रीम और पछुआ हवा से गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather alert: बिहार में जेट स्ट्रीम और पछुआ हवा के सक्रिय होने से ठंड बढ़ने लगी है। कई जिलों में घना कोहरा, तेज हवाएं और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

28-Nov-2025 07:10 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Alert: बिहार में ठंड का असर एक बार फिर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तेज बहाव के कारण अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी। जेट स्ट्रीम के सामान्य स्थिति से नीचे खिसकने का असर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे उत्तर से आने वाली ठंडी हवा तेजी से फैल रही है।


उत्तर बिहार के कई जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया—में पछुआ हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तेज हवा के कारण सुबह की धुंध में कमी आ सकती है, लेकिन शाम होते ही हल्की धुंध की परत फिर से छाने से विजिबिलिटी घटेगी।


राज्य के कई इलाकों में शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। पटना, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय समेत आठ शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा और खेतों में ओस जम गई। पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप रहने से मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस हुई।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की धूप राहत देगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में ठंड की तीव्रता और बढ़ने की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में भी अगले 24 घंटों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे जा सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड और धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप से मौसम सामान्य महसूस होगा।