मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
10-Dec-2025 06:59 AM
By First Bihar
Bihar Weather: दिसंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही बिहार में ठंड ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत पूरे राज्य के लिए ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। अब सुबह-शाम और रात के साथ ही दिन में भी सिहरन भरी ठंड का अहसास होगा। पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी, जिसका असर बुधवार से ही दिखने लगेगा। मंगलवार को कुहासे ने कई जगहों पर दृश्यता को 10 मीटर से भी कम कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूसा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने अलर्ट जारी किया है। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय जैसे जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक कुहासा छाया रहेगा। सुबह का कुहासा 10 बजे तक रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ ही पछुआ हवाएं 5-7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
मंगलवार को मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से ही कुहासे की चादर ने पूरे जिले को ढक लिया था, जिससे एनएच से लेकर ग्रामीण सड़कों तक परेशानी हुई। चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा और साढ़े दस बजे के बाद हल्की धूप निकलने पर ही कुहासा छंटा। दिन में मद्धिम धूप होने से ठंड की मार और तेज लगी। IMD के अनुसार, यह स्थिति 10 से 12 दिसंबर तक जारी रहेगी, जिसमें कोल्ड वेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सलाह जारी की है। ठंड बढ़ने से फसलों पर असर पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने बिहार के लोगों को सर्दी के चरम के लिए पहले से तैयार रहने की चेतावनी दी है।