दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 07:02 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में अब तक सर्दी का ट्रेलर चल रहा था लेकिन अब असली फिल्म दिसंबर 1 से शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर को उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में दृश्यता महज 450 मीटर रह गई है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी/घंटे होने की वजह से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। कैमूर के भभुआ में तापमान 7.4°C रिकॉर्ड हुआ है जो इस सीजन का न्यूनतम है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के पहले हफ्ते से भयंकर ठंड की लहर चलेगी और यह जनवरी तक बनी रहेगी।
शुक्रवार सुबह भी पटना, गोपालगंज, बेतिया, सीतामढ़ी, मोतिहारी, खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज में घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 100-200 मीटर तक सिमट गई, जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनें 1-2 घंटे लेट चलीं। IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, सासाराम, कैमूर, जहानाबाद, सारण और शिवहर में 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह 5-10 बजे के बीच घना कोहरा और दृश्यता 50-200 मीटर रहने की आशंका है। उत्तरी बिहार में ठंड सबसे ज्यादा असर करेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री और गिरेगा। अधिकतम तापमान 26-30 डिग्री तक रहेगा, लेकिन पछुआ की वजह से विंड चिल 4-5 डिग्री कम महसूस होगा। लोगों को गर्म कपड़े, मफलर और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। सुबह-शाम बाहर कम निकलें, वाहन चालक फॉग लाइट जलाएं और 30 किमी/घंटे से ज्यादा स्पीड से न चलें।