Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
05-Jun-2025 07:33 AM
By First Bihar
Bihar Vegetables Export: पटना से 1500 किलोग्राम सब्जियों की पहली खेप दुबई के लिए रवाना की गई है। कटहल, करेला, फूलगोभी, लौकी सहित इसमें 10 प्रकार की सब्जियां शामिल हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान से हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की है। बिहार में निर्यात सुविधा न होने के कारण सब्जियां सड़क मार्ग से वाराणसी एयरपोर्ट ले जाई गईं, जहां से वे दुबई भेजी जाएंगी।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (VEGFED) ने इस शिपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। VEGFED के प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार और संयुक्त निबंधक कामेश्वर ठाकुर इस मौके पर मौजूद थे। यह शिपमेंट फेयर एक्सपोर्ट्स के माध्यम से दुबई के लुलु मॉल के लिए भेजा गया है।
मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि अगली खेप सिंगापुर के लिए तैयार की जा रही है, जिसमें बोरो, केला और बैंगन शामिल होंगे। बिहार की सब्जियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का मंत्र ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ है। VEGFED ने किसानों को आधुनिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज, और बेहतर प्रसंस्करण सुविधाएं देकर इस पहल को मजबूती दी।
बिहार के 534 प्रखंडों में 30 जून तक प्राथमिक सब्जी उत्पादन सहकारी संघ (PVCS) बनाए जाएंगे, जिनमें से 495 का गठन हो चुका है। हरित, तिरहुत, मिथिला, और मगध सब्जी संघों के सहयोग से यह पहला परीक्षण शिपमेंट भेजा गया। अगले तीन महीनों में 200 सब्जी रिटेल आउटलेट भी शुरू होंगे।