दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 07:38 AM
By First Bihar
Bihar Trains: सर्दी का मौसम आते ही उत्तर भारत में कोहरा पूरी तरह से अपना रंग दिखाने लगा है। अभी नवंबर खत्म भी नहीं हुआ कि दिन में भी विजिबिलिटी कम हो रही है। ऐसे में रेलवे ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए बड़ा फैसला ले लिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 24 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है। ये फैसला खासकर प्रयागराज-टूंडला सेक्शन में घने कोहरे की भविष्यवाणी को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि इसी रूट पर ही सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
सबसे बुरी खबर उन यात्रियों के लिए है जो दिसंबर-जनवरी में घर लौटने या छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे थे। उपासना एक्सप्रेस (हावड़ा-देहरादून), मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें इस बार पूरे तीन महीने नहीं चलेंगी। इसके अलावा हटिया-आनंद विहार, टाटा-अमृतसर, कामाख्या-गया जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी सूची में हैं। अगर आपने इनमें से किसी ट्रेन का टिकट बुक किया है तो तुरंत रिफंड ले लें, वरना परेशान होंगे।
रेलवे सिर्फ कैंसिलेशन तक ही नहीं रुका। 28 और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी घटा दी गई है, ग्वालियर-बरौनी, भागलपुर-आनंद विहार, पाटलिपुत्र-लखनऊ, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस आदि अब हफ्ते में कम दिन ही चलेंगी। मकसद साफ है कोहरे में ट्रेनें घंटों लेट न हों, चेन पुलिंग न हो और सबसे बड़ी बात, कोई दुर्घटना न हो। रेलवे के मुताबिक पिछले कुछ सालों में कोहरे की वजह से कई बार बड़ी देरी और हादसे हुए हैं, इसलिए इस बार पहले से तैयारी कर ली गई।