Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
11-Dec-2025 12:23 PM
By Viveka Nand
Bihar News: यातायात नियमों का उलंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों का चालान काटती है. परिवहन नियम तोड़ने पर अब ई-चालान के माध्यम से फाइन लिया जा रहा है. हालांकि ई-चालान प्रणाली के माध्यम से काटे गए फाइन जमा नहीं हो पा रहे. अब ट्रैफिक चालान को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निबटारे की कोशिश शुरू हो गई. सुझाव के बाद गृह विभाग ने एडीजी (ट्रैफिक) को पत्र भेजा है.
ट्रैफिक ई- चालान को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निबटारे को लेकर कोशिश शुरू हो गई है. इस संबंध में गृह विभाग ने ट्रैफिक एडीजी को पत्र लिखा है . गृह विभाग के उप सचिव मनोज कुमार सिन्हा की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) को भेजे पत्र में कहा गया है कि, भोजपुर जिला समेत अन्य सभी जिलों में ई चालान प्रणाली के द्वारा किए गए ट्रैफिक चालान को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करने के संबंध में सुझाव प्राप्त हुआ है.
बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के भोजपुर के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने इस संबंध में विभाग को पत्र भेजा है. सुझाव में कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में करोड़ों की संख्या में ई- चालान प्रणाली के द्वारा किए गए ट्रैफिक चालान की राशि बकाया है. एक-एक वाहन स्वामियों के यहां पांच-पांच ट्रैफिक चालान बकाया है . ट्रैफिक फाइन बकाया रहने की वजह से गाड़ियों का प्रदूषण-फिटनेस एवं अन्य कागजात नहीं बन पा रहे हैं. इस वजह से गाड़ियों को सड़क पर परिचालन करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. ऐसे में ई-चालान प्रणाली के माध्यम से किए गए ट्रैफिक फाइन को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करने का अनुरोध किया गया है. इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें.