मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2025 में अपराध पर प्रहार, 1100 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल पटना में 2025 में आधा हो गया क्राइम, पुलिस ने आंकड़े जारी कर किया दावा, 2024 में हुई घटनाओं की तुलना में इस साल बेहद कम वाकये हुए पूर्णिया में बिजली स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने के नाम पर ठगी: भाजपा नेता के दो अकाउंट से उड़ाये 85 हजार रुपये Bihar Cabinet: 'मंगल पांडेय' के पास पटना से लेकर दिल्ली तक फ्लैट, सिर्फ 1 अकाउंट में एक करोड़ से अधिक जमा, भंडार में किलो के भाव से सोना-चांदी हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत प्रवीण ने आज भी नहीं की नौकरी ज्वाइन, लास्ट डेट खत्म Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी के पास कितनी है संपत्ति..साल के अंतिम दिन खुद बताया, रायफल-पिस्टल और भी बहुत कुछ.... Bihar Cabinet: साल के अंतिम दिन CM नीतीश ने घोषित की अपनी संपत्ति, नकद और बैंक में कितना रू है,जानें.... Bihar Police: मोतिहारी नगर निगम का वार्ड पार्षद पति फरार..SP ने 10 हजार रू का इनाम घोषित किया Bihar Transport News: बिहार में गाड़ियों की 'मैन्युअली फिटनेस जांच' पर रोक...कल से लागू होगी नई व्यवस्था, परिवहन मंत्रालय ने भेजा गाईडलाइन 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार देगी सरकार, बोले सम्राट चौधरी..बिहार के युवा मजदूरी करने नहीं, सम्मानजनक रोजगार पाने जाएं बाहर
13-Jul-2025 12:22 PM
By First Bihar
Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बिहार पर्यटन विभाग और केंद्र सरकार मिलकर अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पहल से देश और विदेश के पर्यटकों को बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर हवाई मार्ग से करने का अवसर मिलेगा। इससे उनके समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। पहले चरण में यह सेवा पटना से गया, बोधगया, राजगीर और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लिए शुरू होगी।
पहले चरण के लिए चुने गए स्थान
- पटना: बिहार की राजधानी और प्रमुख पर्यटन केंद्र, यहीं से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।
- गया और बोधगया: बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। सड़क मार्ग से 2-3 घंटे का सफर हेलीकॉप्टर से मात्र 30-45 मिनट में पूरा हो जाएगा।
- राजगीर: ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला स्थल, खूबसूरती ऐसी कि आने का मन न करे, नालंदा विश्वविद्यालय और बौद्ध स्थलों के लिए प्रसिद्ध।
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (बेतिया): बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व जो जैव-विविधता और वन्यजीव पर्यटन के लिए आकर्षन का केंद्र है। सड़क से 6 घंटे का सफर हेलीकॉप्टर से केवल 1.25 घंटे में पूरा हो जाया करेगा।
बिहार पर्यटन विभाग इस महीने कैबिनेट में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। स्वीकृति मिलने पर सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। शुरुआत में दो 5-सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध होंगे। जो पर्यटकों को प्रमुख स्थलों तक ले जाएंगे। हेलीपैड पर्यटन स्थलों के नजदीक बनाए जाएंगे, ताकि यात्रा और भी सुगम हो जाए। इस सेवा से पर्यटक एक दिन में दो पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकेंगे, जिससे समय की काफी बचत होगी।
पटना से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जैसे दूरस्थ स्थानों तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटकों को न केवल सुविधा मिलेगी बल्कि बिहार के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ावा भी मिलेगा। बिहार में पहले से ही बौद्ध सर्किट (बोधगया, राजगीर, नालंदा) और वन्यजीव पर्यटन के लिए लाखों पर्यटक आते हैं। विशेष रूप से यह सेवा विदेशी पर्यटकों और समय की कमी वाले यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय होगी। पर्यटन विभाग पहले से ही टूरिस्ट पैकेज प्रदान करता है और अब हेलीकॉप्टर सेवा के साथ यह अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।
हालांकि, शुरुआत में तो यह सेवा पहले चरण में केवल चार स्थानों तक सीमित होगी लेकिन सफल होने पर इसे अन्य पर्यटन स्थलों जैसे नालंदा, वैशाली और सासाराम तक भी विस्तारित किया जा सकता है। बिहार में पहले से ही गया और राजगीर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा संचालित हो रही है। जिसे 2023 में शुरू किया गया था। इस नई पहल से पर्यटन को और भी मजबूती मिलेगी। बिहार सरकार का लक्ष्य पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना और राज्य को पर्यटन के नक्शे पर और भी ऊपर ले जाना है।