मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
08-Dec-2025 05:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर पटना से आ रही है। नीतीश सरकार ने बिहार के शिक्षकों को समय पर वेतन देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी शिक्षकों को महीने के पहली तारीख को वेतन मिलेगा। शिक्षकों के अकाउंट में सैलरी आने के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वेतन जारी होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने नई एसओपी (SOP) जारी कर दी है।
बिहार में शिक्षकों का वेतन अब किसी भी कीमत पर लेट नहीं होगा। नीतीश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर महीने की 01 तारीख को शिक्षकों के वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने एक नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब बिहार के शिक्षकों को वेतन मिलने के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सैलरी मिलेगी। इस निर्णय को लागू करने के लिए विभाग ने सोमवार को एक मानक कार्यप्रणाली (SOP) जारी की है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी डीईओ (DEO) और डीपीओ (DPO) को पत्र भेजकर नई प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ऐसा लागू करने के पीछे मकसद यह है कि शिक्षकों के वेतन का भुगतान समय पर हो। इससे वेतन भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। जिम्मेदारी तय करने की एक सुव्यवस्थित प्रणाली होगी। वही वेतन देरी से जुड़ी शिकायतों पर रोक लगेगी। सरकार का मानना है कि पहले शिक्षकों को वेतन देने से न केवल व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि स्कूलों में शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से चलेगा।
SOP का मुख्य बिंदु
हर महीने की 1 तारीख को शिक्षकों को सैलरी अनिवार्य रूप से देनी होगी
शिक्षकों का वेतन जारी होने के बाद ही अधिकारियों का वेतन जारी होगा
जिला स्तर पर DEO और DPO इसकी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे
समय सीमा का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी
नीतीश सरकार का यह फैसला बिहार के लाखों शिक्षकों को राहत देगा। नई व्यवस्था के लागू होने से वेतन भुगतान में पारदर्शिता बढ़ेगी और बार-बार होने वाली देरी की समस्या पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है।