मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
05-Feb-2026 04:53 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा सुलझने की बजाय और उलझते जा रहा है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर तीन विकल्प मांगे थे. जब स्थानांतरण किया गया तो किसी चौथी जगह पर पोस्टिंग कर दी गई. यानि शिक्षकों के स्थानांतरण को और उलझा दिया गया. आज बिहार विधान परिषद में यह मुद्दा उठा. भाजपा विधान पार्षद संजय मयूख ने सूचना पर खड़े होकर इस विषय को उठाया.
विधान परिषद में उठा मुद्दा
संजय मयूख ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आज बिहार विधान परिषद में सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे को सदन में उठाया है. शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर पहले तीन-तीन विकल्प मांगे गए थे. लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई. जिसने विकल्प के तौर पर गोपालगंज दिया, उसे कटिहार भेज दिया गया. संजय मयूख ने कहा कि उन्होंने आज सदन में सूचना पर खड़े होकर शिक्षकों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया है.
जब करना ही नहीं था तो विकल्प क्यों मांगे गए ?
भाजपा विधान पार्षद ने आगे कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं शिक्षक बनी हैं. जिन्हें परेशानी हो रही है. बड़ी संख्या में मरीज हैं, जिन पर सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए. कई शिक्षक कैंसर पेशेंट हैं, जिनका जिला मुख्यालय में पोस्टिंग होना चाहिए था,उन्हें गांव में भेज दिया गया. अगर ऑप्शन मांगा गया है तो उसी अनुसार से पोस्टिंग होनी चाहिए. अगर नहीं करना था तो विकल्प क्यों मांगे गए थे. यह गंभीर सवाल है.