ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / patna-news / Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए...

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को मिली मंजूरी

Bihar News: बिहार सरकार ने भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना के लिए 472.72 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की

04-Oct-2025 11:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार ने भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना के लिए 472.72 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इस राशि से लगभग 931 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।


नया हवाई अड्डा सुल्तानगंज के देवघर रोड से पश्चिम और निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से दक्षिण में बनाया जाएगा। इसमें मसदी, नोनसर, राजगंज, कसबा, सुजापुर और मंझली मौजा की भूमि को शामिल किया गया है। यह जमीन भागलपुर रेलवे स्टेशन से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


प्रस्तावित हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई उत्तरी छोर पर 4000 मीटर और दक्षिणी छोर पर 3800 मीटर होगी, जबकि चौड़ाई 740 मीटर निर्धारित की गई है। इसके अलावा, टर्मिनल बिल्डिंग 1000 मीटर लंबी और 500 मीटर चौड़ी होगी। यह आधुनिक एयरपोर्ट पूर्वी बिहार और आसपास के जिलों के लिए हवाई संपर्क का बड़ा केंद्र बनने की संभावना रखता है।


सरकार का कहना है कि सड़क मार्ग के माध्यम से सुल्तानगंज हवाई अड्डा आसपास के जिलों से सुगम रूप से जुड़ा रहेगा। इससे न केवल भागलपुर, बल्कि मुंगेर, बांका, जमुई और झारखंड के देवघर जैसे पड़ोसी क्षेत्रों को भी हवाई सुविधा का लाभ मिलेगा।


इसके अलावा, नीतीश कैबिनेट ने भागलपुर, छपरा और मोतिहारी के पुराने हवाई अड्डों से उड़ान सेवा शुरू करने की संभावना का आकलन करने के लिए भी कदम उठाया है। इस संबंध में सरकार ने 1 करोड़ 21 लाख 58 हजार 830 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस राशि से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), नई दिल्ली से पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन (Pre-feasibility Study) कराया जाएगा।


इस एयरपोर्ट के निर्माण से बिहार के पूर्वी हिस्से में पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई दिशा मिलेगी। खासकर सुल्तानगंज का धार्मिक महत्व (गंगा किनारे स्थित अजगैबीनाथ मंदिर और श्रावणी मेला) तथा भागलपुर का रेशम उद्योग हवाई संपर्क से सीधा लाभान्वित होगा।