ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर

Bihar News: इस जिले में बनेगा बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Bihar News: बिहार को जल्द मिलने वाला है दूसरा टाइगर रिजर्व। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कैमूर में नया टाइगर रिजर्व स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की जानकारी दी।

29-Jul-2025 07:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को संजय गांधी जैविक उद्यान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग के मंत्री डॉ सुनील कुमार एवं अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा सहित विभाग के अधिकारियों ने चिड़ियाघर के बाघ एन्क्लोजर का निरीक्षण किया। 


इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आधारित छात्र पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रुप ए में प्रथम स्थान डीपीएस स्कूल, द्वितीय लोयोला हाई स्कूल, एवं तृतीय स्थान संत माइकल हाई स्कूल को मिला। ग्रुप बी में डीपीएस स्कूल ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान लोयोला हाई स्कूल, तृतीय स्थान रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल को प्राप्त हुआ। 


इसके अलावा ग्रुप सी एवं डी के साथ क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सांप दिवस के विजेताओं को भी पुरस्कार दिया गया। बता दें कि बीते एक सप्ताह से पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें 15 स्कूल के लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया था। 


कार्यक्रम में अभय कुमार, निदेशक पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण ने वन संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कैसे हमारी छोटी छोटी पहल बड़ा बदलाव ला सकती है। मंत्री ने भी संबोधित करते हुए बाघ संरक्षण, उनकी महत्ता एवं उनके संरक्षण कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमें कैमूर में एक और टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। इसे लेकर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिहार में बाघों की संख्या में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है जो ये दर्शाता है कि बिहार बाघों के प्रजनन के लिए उत्कृष्ट स्थल है। विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने भी  बाघों के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये और कहा की हमें यह पूरी कोशिश करनी चाहिए की हम बाघों के जंगल पर अतिक्रमण नहीं करे। साथ ही बाघों को जंगल के राजा के रूप में रहने दें। कार्यक्रम के अंत में पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक (हॉफ) प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक (विकास), अरविन्दर सिंह, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, अभय कुमार, मुख्‍य वन संरक्षक, प्रशासन एवं मानव संसाधन विकास सुरेन्‍द्र सिंह, एवं पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल सहित विभाग के अन्‍य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।