ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Cabinet Secretariat Bihar : उत्कर्ष किशोर बने मदन सहनी के आप्त सचिव, मंत्रिमंडल...

Cabinet Secretariat Bihar : उत्कर्ष किशोर बने मदन सहनी के आप्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार ने मंत्री मदन सहनी के विभाग में बड़ी नियुक्ति की है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर उत्कर्ष कुमार को आप्त सचिव (बाह्य) नियुक्त किया है, जो 20 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी।

02-Dec-2025 03:03 PM

By First Bihar

Cabinet Secretariat Bihar : बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी से जुड़ीं एक अहम सूचना सामने आई है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि उत्कर्ष किशोर को मंत्री मदन सहनी का आप्त सचिव (बाह्य) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 20 नवंबर 2025 से प्रभावी होगी और पूरी तरह अस्थायी प्रकृति की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंत्री के पद छोड़ते ही उनकी सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।


जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति केवल मंत्री मदन सहनी के कार्यकाल तक ही वैध रहेगी। यदि किसी कारणवश मंत्री अपने पद से हटते हैं या आपको सचिव पद से मुक्त किया जाता है, तो उनकी सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। सरकार ने यह भी कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर यह नियुक्ति बिना किसी पूर्व सूचना के भी खत्म की जा सकती है।


उत्कर्ष किशोर पहले भी मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव रह चुके हैं और मंत्री के साथ उनके कार्य करने का अनुभव पहले से मौजूद है। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और बिहार के युवाओं में लोकप्रिय संस्थान ‘टीम यूके’ के संस्थापक भी हैं। उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने उन्हें एक कुशल और भरोसेमंद व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है।


उत्कर्ष किशोर बिहार के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्गीय श्याम किशोर के पुत्र हैं। उनके परिवार की प्रशासनिक पृष्ठभूमि और खुद उत्कर्ष के नेतृत्व व संगठन क्षमता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को विभाग के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में पुनः स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति एक अस्थायी तथा व्यक्तिगत पद है, जो मंत्री के पद से जुड़ा हुआ है। ऐसे पदों पर नियुक्ति का उद्देश्य मंत्री को प्रशासनिक और कार्यकारी सहायता उपलब्ध कराना होता है ताकि विभागीय कार्य तेजी और दक्षता के साथ पूरे हो सकें। इस नियुक्ति के प्रभावी होने के बाद से अब उत्कर्ष कुमार मंत्री मदन सहनी के विभागीय कार्यों के संचालन, समन्वय और प्राथमिकताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।