Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
04-Jan-2026 07:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में चार आरओबी के निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। रेलवे और पथ निर्माण विभाग के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा बिहार के लोगों भुगतना पड़ रहा है। ROB का निर्माण कार्य रूकने की वजह ऐसी है कि उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल, बिहार में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य समन्वय की कमी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बन रहे आरओबी प्रोजेक्ट्स में रेलवे के साथ तालमेल नहीं होने से काम बार-बार अटक रहा है। हाल ही में रेलवे के साथ हुई समन्वय बैठक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।
पथ निर्माण विभाग द्वारा रेलवे को मंजूरी के लिए भेजे गए चार आरओबी के डिजाइन रेलवे स्तर पर गुम हो गए हैं। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम राज्य सरकार की ओर से आरओबी निर्माण की नोडल एजेंसी है, लेकिन डिजाइन की स्वीकृति न मिलने से परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
पथ निर्माण विभाग का कहना है कि जब तक आरओबी के डिजाइन को रेलवे से मंजूरी नहीं मिलती, तब तक न तो निविदा (एनआईटी) जारी की जा सकती है और न ही लागत का सही आकलन संभव है। इससे परियोजनाओं में देरी हो रही है और लागत लगातार बढ़ती जा रही है।
विभागीय अधिकारियों का आरोप है कि समन्वय बैठकों में रेलवे की ओर से प्रायः कनीय अधिकारी ही शामिल होते हैं, जो सिर्फ औपचारिक चर्चा कर परामर्श लेकर चले जाते हैं। इससे निर्णय प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होता है।
अब इस समस्या के समाधान के लिए पथ निर्माण विभाग ने पहल तेज कर दी है। विभाग के वरीय अधिकारी स्वयं रेलवे के संबंधित कार्यालयों में जाकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, ताकि डिजाइन स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
बता दें कि बिहार में कई आरओबी परियोजनाएं कास्ट शेयरिंग मॉडल पर आधारित हैं, जिसमें रेलवे को ट्रैक के ऊपर के हिस्से का निर्माण करना होता है, जबकि एप्रोच रोड पथ निर्माण विभाग बनाता है। ऐसे प्रोजेक्ट्स में डिजाइन की मंजूरी वर्षों तक अटकी रहती है, जिससे आरओबी निर्माण लगातार प्रभावित हो रहा है।