BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
08-Oct-2025 03:20 PM
By First Bihar
Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटना के दानापुर क्षेत्र का है, जहां खगौल रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास सरिया लदे ट्रैक्टर और इनोवा कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर चालक विनोद यादव सरिया लादकर पटना के पहाड़ी इलाक़े से खगौल रोड की ओर जा रहे थे। रात लगभग एक बजे जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर सुदामा यादव नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पिछले चक्के के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक सिम्पू कुमार सिंह की भी घटनास्थल पर मौत हो गई।
मृतक मजदूर की पहचान जहानाबाद जिले के शकुरा थाना क्षेत्र के रामपंडितपुर निवासी 53 वर्षीय सुदामा यादव, जबकि इनोवा चालक की पहचान आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेडिया गांव निवासी 29 वर्षीय सिम्पू कुमार सिंह के रूप में की गई है। दोनों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है।
हादसे में कार सवार दो अन्य युवक — सत्यम और आयुष — गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रैक्टर चालक विनोद यादव ने बताया कि इनोवा की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का पिछला हिस्सा टूट गया और कार का अगला भाग पूरी तरह से पिचक गया।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना अध्यक्ष सुमन प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और शवों को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद खगौल रोड क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।