दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 09:50 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार को दो आईएएस अधिकारी टेंडर घोटाले की जांच के घेरे में आ गए हैं। इस घोटाले के मास्टरमाइंड पटना के नामी ठेकेदार रिशु श्री ने बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को यूरोप में फैमिली टूर कराया था। टेंडर घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी को आईएएस योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के खिलाफ कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सरकारी टेंडर को मैनेज करने के एवज में रिशु श्री ने दोनों अधिकारियों के पूरे परिवार को ऑस्ट्रिया समेत अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा कराई और इसका खर्च वहन किया। इसके अलावा, अभिलाषा शर्मा के घर की छत पर बागवानी का लगभग 9 लाख रुपये का खर्च भी रिशु श्री ने उठाया था।
ईडी ने इस मामले की जानकारी बिहार की विशेष निगरानी इकाई को दी, जिसने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज दराद ने पुष्टि की कि मामले को निगरानी के अपर मुख्य सचिव के संज्ञान में भेजा गया है। उनकी अनुमति मिलने के बाद योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इससे पहले, पटना के हाईप्रोफाइल ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने देशभर के 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अहमदाबाद, सूरत, गुरुग्राम और दिल्ली में तलाशी के दौरान लगभग 33 लाख नकद, कई डिजिटल उपकरण, डायरियां और दस्तावेज बरामद हुए थे।
ईडी ने मई 2025 में बिहार की विशेष निगरानी इकाई की ओर से रिशु श्री और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोप है कि रिशु श्री ने बिहार सरकार के कई विभागों में ठेके पाने के लिए अधिकारियों को कमीशन के रूप में बड़ी रकम दी। उनका नाम पहली बार आईएएस संजीव हंस पर चल रहे मुकदमों और ईडी की कार्रवाई में भी सामने आया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।