Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
19-May-2025 05:41 PM
By Viveka Nand
Bihar News: पटना में दो दिवसीय रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय (19-20 मई) रिवर्स क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए. साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए।
इस सम्मेलन को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) तथा बिहार सरकार के उद्योग विभाग की सक्रिय सहभागिता है। बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सहित देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी उपस्थित थे।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर बिहार के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उद्यमियों को देश-विदेश के खरीददारों के साथ संवाद करने का मौका मिला। यह सम्मेलन बिहार के उद्यमियों, किसानों और निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वैश्विक बाजारों के साथ सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। बिहार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.