पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
11-Sep-2025 08:12 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व महा–अभियान के तृतीय चरण को लेकर गुरुवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर अंचल स्तर पर शिविर लगाने का आदेश दिया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह की अध्यक्षता में सभी जिलों के अपर समाहर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महा–अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में रैयतों के बीच प्रपत्र वितरण और शिविर संचालन की प्रगति पर विशेष विमर्श किया गया।
बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार प्रत्येक शिविर में रैयतों के आवेदनों के पंजीकरण कार्य हेतु न्यूनतम पांच मानवबल को सीएससी (CSC) से अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया हैं कि शिविर प्रभारी एवं सभी कर्मी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक शिविर स्थल पर हर हाल में उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान चर्चा का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि जरूरत पड़ने पर 20 सितम्बर 2025 से पहले पंचायत स्तर पर अतिरिक्त शिविर तथा अंचल स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा सकते हैं। आम रैयतों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि तृतीय चरण की सफलता हेतु सभी स्तरों पर सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण अनिवार्य रहेगा।
राजस्व महा–अभियान में अभी तक 18 लाख 20 हजार 833 आवेदन आ चुके हैं। इनमें जमाबंदी में सुधार के लिए सबसे अधिक 13 लाख 82 हजार 141 आवेदन आए हैं। जमाबंदी ऑनलाइन करने के लिए 2 लाख 50 हजार 146, उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 01 लाख 01 हजार 338 आवेदन और बंटवारा नामांतरण के लिए 87 हजार 208 आवेदन आए हैं। राजस्व महा–अभियान के दौरान हलका स्तर पर शिविर का आयोजन कर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण व बंटवारा नामांतरण के आवेदन लिए जा रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...