ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के लिए बड़ी राहत, नीतीश सरकार...

Bihar News: बिहार में होल्डिंग टैक्स बकायेदारों के लिए बड़ी राहत, नीतीश सरकार ने ब्याज और जुर्माना किया माफ

Bihar News: बिहार सरकार की नई योजना के तहत शहरी क्षेत्र के संपत्ति कर बकायेदार अब बिना ब्याज और जुर्माना के अपने बकाया कर जमा कर सकते हैं, योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

01-Dec-2025 03:31 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार नगर पालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन ब्याज एवं जुर्माना में छूट योजना 2025 को लागू कर दिया है। यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के संपत्ति कर बकायेदारों को बड़ी राहत दी गई है।


शहरी क्षेत्र में रहने वाले वे होल्डिंग टैक्स बकायेदार जिन्होंने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया है, वे इस योजना के तहत बिना ब्याज और जुर्माना के बकाया टैक्स जमा कर सकते हैं। लखीसराय नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार ने पूरे शहर में प्रचार-प्रसार किया है और प्रमुख चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगवा कर लोगों को योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र के बकायेदारों से इस लाभकारी योजना का लाभ उठाने की अपील की जा रही है।


नगर परिषद लखीसराय में वर्ष 2006 में पहली बार होल्डिंग सर्वे कराया गया था, जिसमें 20,000 से अधिक होल्डिंग धारियों को चिह्नित किया गया। उस समय शहर में होल्डिंग टैक्स वसूली की स्थिति काफी दयनीय थी। राजस्व के रूप में पूरे साल में लाखों रुपये भी नहीं आते थे और शहर के लोग टैक्स जमा करने में उदासीन बने रहे। इस कारण बकायेदारों की संख्या लगातार बढ़ती गई।


आज भी डेढ़ करोड़ से अधिक राशि बकायेदारों के यहां वर्षों से बकाया है। इसमें तीन से चार हजार ऐसे बकायेदार शामिल हैं जिन्होंने वर्ष 2006 से अब तक एक बार भी टैक्स जमा नहीं किया। विभाग ने अगले 31 मार्च 2026 तक बकायेदारों के लिए बड़ी छूट की घोषणा की है। कोई भी व्यक्ति बिना ब्याज और जुर्माना के बकाया टैक्स जमा कर योजना का लाभ उठा सकता है। इस वर्ष अबतक 90 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ