Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ
08-Sep-2025 07:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार में अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस के स्तर से निरंतर कई स्तर की रणनीति तैयार कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में जुटी है। बिहार पुलिस के एडीजी विधि व्यवस्था पंकज कुमार दराद ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक विभिन्न तरह के अपराधों के 2 लाख 28 हजार 188 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 8 हजार 823 हार्डकोर अपराधी और 141 नक्सली शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दबोचे गए कुल अपराधियों में हार्डकोर अपराधियों का प्रतिशत करीब 40 है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हार्डकोर अपराधियों को दबोचने पर पुलिस महकमा का फोकस अधिक है। जिन नक्सलियों को दबोचा गया है, उसमें एक से डेढ़ दर्जन नक्सली इनामी हैं। कुछ पर तो 1 से 2 लाख रुपये तक का इनाम है। अगस्त से अब तक का आंकड़ा जोड़ने पर इस संख्या में बढ़ोतरी होगी।
पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान गिरफ्तार हुए अपराधियों एवं कुख्यात अपराधियों के औसत की तुलना मौजूदा वर्ष से करें, तो यह कहीं अधिक है। पिछले वर्ष 2024 में पूरे साल के दौरान 3 लाख 35 हजार अपराधियों को दबोचा गया था। वहीं, इस वर्ष शुरुआती 7 महीने यानी जनवरी से जुलाई तक 2.28 लाख से अधिक अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। वर्ष समाप्त होने पर यह संख्या दोगुना तक पहुंच सकती है। यह संख्या पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान हुई गिरफ्तारी से अधिक होगी। इसी तरह 2023 में 3 लाख 51 हजार 424 और 2022 में 3 लाख 46 हजार 332 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।
अपराधियों खासकर हार्डकोर अपराधियों की निरंतर गिरफ्तारी के साथ ही अवैध कारतूस एवं हथियार की बरामदगी पर भी अधिक फोकस किया जा रहा है। इस वर्ष जुलाई तक 16 हजार 301 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसी तरह 2024 में 26 हजार 702, 2023 में 30 हजार 201 और 2022 में 28 हजार 200 कारतूस बरामद किए गए हैं। अवैध हथियारों के बरामदगी की स्थिति देखें, तो चालू वर्ष में जुलाई तक 2625, 2024 में 4917, 2023 में 4813 और 2022 में 4288 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इस वर्ष शुरुआती सात महीने में 38 नियमित या पुलिस से छिने या चुराए गए हथियारों को भी अपराधियों के पास से बरामद किए गए हैं।
अवैध मिनीगन फैक्ट्री के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है। जुलाई 2025 तक 36, 2024 में 114, 2023 में 55 और 2022 में 32 मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए कार्रवाई की गई है। अपराधियों खासकर हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार करने पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है। सभी थानों को ऐसे अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मुहिम चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे सभी स्तर के अपराधियों को दबोचने की मुहिम चल रही है। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ एसटीएफ की भी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।