25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
16-Jan-2025 08:15 AM
By First Bihar
Bihar Police: बिहार में पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि मंत्री और सचिव या उससे उपर स्तर के अधिकारियों को जिलों का प्रभारी बनाया जाता है। अब कुछ ऐसा ही नियम पुलिस महकमे में भी लागू किया गया है। दरअसल, बिहार में पहली बार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को जिलों का प्रभार सौंपने की बातें कही गई है।तो आइए जानते हैं कि पुलिस मुख्यालय से तरफ से क्या निर्देश जारी किए गए हैं।
दरअसल, बिहार में अब प्रत्येक जिले के लिए एक-एक प्रभारी आईपीएस अधिकारी भी होंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय में तैनात डीआईजी, आईजी से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग जिले का प्रभार सौंपा गया है। ये अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का सप्ताह में दो दिन (बुधवार एवं गुरुवार) को दौरा करेंगे और इसकी पूरी रिपोर्ट सीधे डीजीपी को सौंपेंगे। इससे संबंधित आदेश डीजीपी विनय कुमार ने जारी किया है।
यहां ध्यान देने वाली बातें यह है कि बिहार में पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है। इससे पहले सूबे के अंदर मंत्री और सचिव या उससे उपर स्तर के अधिकारियों को जिलों का प्रभारी बनाये जाने की व्यवस्था रही है। लेकिन,पुलिस महकमे में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। लेकिन, अब बिहार में पहली बार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को जिलों का प्रभार सौंपने की अपनी तरह की पहल की गई है।
बताया जा रहा है कि इन आईपीएस अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में जाकर थाना से लेकर जिला स्तर की पुलिसिंग की समीक्षा करनी होगी। इन्हें मुख्य रूप से 19 बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए अपनी रिपोर्ट डीजीपी को देनी है। इसके आधार पर संबंधित पदाधिकारियों पर आगे की कार्रवाई होगी। ये अधिकारी संबंधित जिलों में अपराध की स्थिति, पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों का प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।
इधर, एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन को पटना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रभारी अफसर अत्यधिक अपराधों वाले थानों की समीक्षा कर कारणों की तलाश, जिला स्तर पर लंबित मामलों की स्थिति, कुख्यात या टॉप-10 अपराधियों की सूची में गिरफ्तार हुए अपराधियों का आंकड़ा, नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सल विरोधी कार्यों की समीक्षा कर कार्रवाई की स्थिति समेत ऐसे अन्य सभी बिन्दुओं पर समीक्षा करके रिपोर्ट तैयार करेंगे। ये अधिकारी अपने प्रभारी वाले जिले की समुचित पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की स्थिति की मॉनीटरिंग भी करेंगे।