25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Feb-2025 05:49 PM
By Viveka Nand
Bihar Police: नीतीश सरकार ने आज 8 पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. चार एएसपी को स्टाफ ऑफिसर के रूप में प्रोन्नत किया गया है. वहीं चार डीएसपी का वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
चार एएसपी बने स्टाफ ऑफिसर
बिहार पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को स्टाफ ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है. वर्तमान में यह सभी अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. इन अधिकारियों को वेतनमान स्तर- 13 में स्टाफ ऑफिसर के तौर पर प्रोन्नति हुई है. जिन अपर पुलिस अधीक्षक को स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है, उसमें स्मिता सुमन, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह प्रभाकर और रूप रंजन हरगवे शामिल हैं.
चार डीएसपी बने वरीय डीएसपी
वहीं, बिहार पुलिस सेवा के चार डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक में प्रोन्नति दी गई है. इन सभी को वेतनमान स्तर 12 में प्रोन्नति दी गई है. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उन में मुकुल कुमार रंजन ,मोहम्मद तनवीर अहमद, प्रभाकर तिवारी और मनोज कुमार पांडे शामिल हैं.