खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 05:23 PM
By First Bihar
PATNA: केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती से जुड़ी दो अहम जानकारियां जारी की हैं। पर्षद ने बताया कि 19,838 सिपाही पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन दिसंबर में होगा। इसके अलावा सिपाही चालक (Driver Constable) के 4,361 पदों की लिखित परीक्षा भी दिसंबर में ही आयोजित की जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान
पर्षद ने स्पष्ट किया है कि सिपाही भर्ती में मिलने वाला 35% क्षैतिज महिला आरक्षण केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। यह प्रावधान बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के 9 जुलाई 2024 के संकल्प के आधार पर लागू किया गया है।
लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर PET
पर्षद ने बताया कि जुलाई–अगस्त 2024 में हुई लिखित परीक्षा का परिणाम समय पर जारी कर दिया जाएगा। इसके आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी प्रकाशित होगी। वहीं, चालक सिपाही की भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
दरअसल केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के कुल 19,838 पदों के लिए विगत 16 जुलाई से 03 अगस्त के बीच छह चरणों में आयोजित की गई लिखित परीक्षा के साथ सिपाही चालक के कुल 4,361 पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के सम्बंध में दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि सिपाही भर्ती में बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सिपाही के 19,838 रिक्त पदों के लिए विगत जुलाई व अगस्त महीने में ली गई लिखित परीक्षा के सम्बंध में सूचना जारी की है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। केन्द्रीय चयन पर्षद का कहना है कि लिखित परीक्षा के परीक्षाफल और उसके आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची यथोचित समय पर प्रकाशित कर दी जाएगी।
जबकि सिपाही चालक के रिक्त 4,361 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन भी दिसंबर माह में ही संभावित है। पर्षद ने बताया है कि चालक सिपाही की नियुक्ति के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के संबंध में विस्तृत सूचनाएं भी यथोचित समय पर प्रकाशित कर दी जाएंगी। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विगत 9 जुलाई को जारी संकल्प के अनुसार बिहार राज्य की सभी सरकारी सेवाओं व संवर्गों के सभी स्तर के पदों पर सीधी नियुक्तियों में शत-प्रतिशत राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...