ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पंचायत चुनाव में जनगणना के आधार पर मिलेगा कोटा, पहली बार...

Bihar News: पंचायत चुनाव में जनगणना के आधार पर मिलेगा कोटा, पहली बार मल्टी पोस्ट EVM से डाले जाएंगे वोट

Bihar News: बिहार में पंचायत चुनाव दिसंबर 2026 से पहले पूरे करने जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि नए सिरे से इस बार पदों को आरक्षित किया जाएगा। यानी इस बार जनगणना के आधार पर पंचायत चुनाव में कोटा मिलेगा।

18-Dec-2025 09:25 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में पंचायत चुनाव दिसंबर 2026 से पहले पूरे करने जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि नए सिरे से इस बार पदों को आरक्षित किया जाएगा। यानी इस बार जनगणना के आधार पर पंचायत चुनाव में कोटा मिलेगा। त्रिस्तरीय पंचायत में पदों का आरक्षण अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति को उसकी जनसंख्या के अनुपात में दिया जाता है अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति की आबादी 25% है तो वहां उसे कोटि के पदों का आरक्षण भी 25% होगा। 


जब किस पदों में करीब 20% अत्यंत पिछड़ा वर्ग के खाते में जाएंगे पदों का आरक्षण जिला दंडाधिकारी द्वारा नियमानुसार किया जाएगा।  किसी भी ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों का आरक्षण उनके कुल पदों की संख्या के आधार पर तय होगा मुखिया के पदों का आरक्षण एक पंचायत समिति के अंदर आने वाले ग्राम पंचायत पर निर्धारित होगा।


पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण उसे पंचायत समिति के कुल सदस्यों के आधार पर घोषित होगा। प्रखंड प्रमुख पद का आरक्षण हर जिले में कुल पदों की संख्या का 50% होगा।  जिला परिषद सदस्यों का आरक्षण हर जिलों में उसकी कुल संख्या को आधार मानकर किया जाएगा यह कुल पदों का 50% होगा। जिला परिषद अध्यक्ष के पदों का आरक्षण राज्य में जिला परिषद अध्यक्षों के कुल पदों का 50% होगा। 


इधर राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में पंचायत आम चुनाव मल्टी पोस्ट evm से कराए जाएंगे। इसमें सभी पद ग्राम पंचायत सदस्य मुखिया पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य ग्राम कचहरी सरपंच एवं पांच के चुनाव के लिए मतदान मल्टी पोस्ट एवं से होंगे इस संबंध में पहले ही राज्य सरकार द्वारा नीतिगत निर्णय लिया गया है।