Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
04-Jun-2025 12:46 PM
By Viveka Nand
Bihar News: पटना में बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के प्रशासनिक भवन, अतिथि भवन एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में 27.68 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य स्कीम के अंतर्गत भवन निर्माण हेतु 1 एकड़ 16 डिसमिल भूमि के उपयोग की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के पशु चिकित्सा क्षेत्र को संरचनात्मक एवं व्यावसायिक रूप से मजबूती मिलेगी। यह पहल पशुपालकों को भी लाभ पहुंचाने में सहायक होगी, जिससे पशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावशाली होंगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने एवं पशु चिकित्सकों की सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के लिए पटना में नया प्रशासनिक भवन बनवाने का निर्णय किया गया है। उन्होने कहा कि यह योजना राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र को तकनीकी रूप से विकसित करने और पशु चिकित्सकों के कार्यों को वैधानिक मान्यता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के नव-निर्मित भवनों में G+1 प्रशासनिक भवन, G+2 अतिथि भवन एवं कंफ्रेंस हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर के समग्र विकास के लिए समर्पित ले-आउट प्लान एवं तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार पशु चिकित्सा परिषद् का मुख्य उद्देश्य राज्य में कार्यरत पशु चिकित्सकों को निबंधन संबंधी मान्यता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें पशु चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों एवं शोध से अवगत कराना है। इसके अंतर्गत नियमित सेमिनार एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि पशु चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावशाली एवं जनोपयोगी बनाया जा सके।