ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों...

Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा

Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से हटेगा सुपरफास्ट का दर्जा, 7 दिसंबर से लागू.. स्पीड कम, किराया भी पहले से होगा सस्ता। बिहार-दिल्ली के यात्रियों को राहत..

08-Oct-2025 08:58 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए वैशाली एक्सप्रेस को लेकर एक अच्छी खबर भी है और साथ ही थोड़ी हैरान करने वाली भी। ये ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाती थी, अब ललितग्राम तक बढ़ा दी गई है। लेकिन इस विस्तार की वजह से इसका सुपरफास्ट दर्जा खत्म हो जाएगा। रेलवे के नियमों के मुताबिक 50 किमी/घंटा से ज्यादा औसत स्पीड वाली ट्रेन ही सुपरफास्ट कहलाती है। ललितग्राम एक्सटेंशन के बाद स्पीड कम हो गई तो 7 दिसंबर से ये नंबर 15565/15566 ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस बनेगी। पहले ये 12553/12554 थी। लेकिन अच्छी बात ये है कि किराया अब एक्सप्रेस क्लास का लगेगा जो कि सुपरफास्ट से 30% कम है।


ट्रेन का सफर पहले मुजफ्फरपुर से शुरू होता था, 1 अक्टूबर को ललितग्राम तक इसका एक्सटेंशन हुआ, यह सुपौल, सरियाघाट और रघोपुर जैसे इलाकों को जोड़ेगा। लेकिन ज्यादा स्टॉपेज से औसत स्पीड 50 किमी/घंटा से नीचे आ गई। दिल्ली पहुंचने का समय वही करीब 24 घंटे रहेगा लेकिन किराया घटने से स्लीपर में 200-300 रुपये और एसी में 500-700 रुपये तक की बचत होगी।


पहले वैशाली एक्सप्रेस ISO 9000 सर्टिफाइड थी और अब भी रहेगी लेकिन सुपरफास्ट टैग हटने से किराया सस्ता हो जाएगा। रेलवे बोर्ड की मॉनिटरिंग वाली ये गाड़ी LHB कोचों से चलती है, जिसमें पैंट्री कार और दिव्यांगों के लिए सुविधाएं हैं। विस्तार से नॉर्थईस्ट बिहार के लोगों को फायदा होगा, लेकिन स्पीड कम होने से लोकल स्टेशनों पर स्टॉपेज भी ज्यादा होगी।