मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
10-Dec-2025 08:47 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना ने अब वायु प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह सात बजे पटना का AQI 335 था। जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसी समय दिल्ली के द्वारका इलाके में AQI 326 था। ठंड और कोहरे के असर से प्रदूषक कण हवा में जमा हो रहे हैं, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया है। पटना के समनपुरा क्षेत्र में हालत सबसे ज्यादा खराब है।
पटना के अलावा राज्य के 10 अन्य शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में रही। मुजफ्फरपुर का AQI 206, भागलपुर 280, गया 221, हाजीपुर 214, मुंगेर 269, आरा 217, बक्सर 204, बिहारशरीफ 259, अररिया 218 और राजगीर का AQI 248 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े 200 से ऊपर हैं जो स्वास्थ्य के लिए खतरा बने हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि PM2.5 और PM10 के स्तर में वृद्धि चीजों को और मुश्किल बना रही है।
बिहार के अन्य जिलों में स्थिति थोड़ी बेहतर रही। पूर्णिया का AQI 139, बेगूसराय 185 और सहरसा का 185 दर्ज हुआ है। हालांकि, पूरे राज्य में कोहरा सुबह 10 बजे तक छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा रोगियों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मास्क पहनें और यदि सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ा दिया है, लेकिन विशेषज्ञ वृक्षारोपण और वाहन उत्सर्जन पर सख्ती की मांग कर रहे हैं। यह स्थिति बिहार को तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दे रही है वरना आने वाले समय में हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।