Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
18-May-2025 07:17 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना के पश्चिमी इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एम्स गोलंबर से जानीपुर, पैनापुर, नेवा तक सड़क चौड़ी करने की योजना है। पटना पश्चिम पथ प्रमंडल ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह सड़क 10.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसे साढ़े सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क एनएच 139 फोर लेन एम्स के पास से बभनपुरा, जानीपुर, अकबरपुर, पुनपुन सुरक्षा बांध होते हुए बिहटा-सरमेरा में पटना रिंग रोड से जुड़ेगी।
टेंडर प्रक्रिया के अनुसार, इच्छुक एजेंसियां 30 मई से 6 जून 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। 2 जून को प्री-बिड मीटिंग होगी, और 6 जून को टेक्निकल बिड खुलेगा। टेक्निकल बिड में चयनित एजेंसियां 15 जून को फाइनेंशियल बिड में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हुईं, तो डेढ़ साल में सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
इस सड़क के बनने से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर और आसपास के इलाकों से पटना आने-जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। यह सड़क पटना रिंग रोड बिहटा-सरमेरा से जुड़ेगी, जिससे पटना दक्षिण और अन्य शहरों तक आवागमन आसान होगा। सड़क के निर्माण से पश्चिमी पटना में विकास गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
हालांकि, यह परियोजना समय पर पूरी होगी या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। बिहार में पहले भी कई सड़क परियोजनाओं में देरी हुई है, जैसे पटना-आरा-सासाराम फोर लेन प्रोजेक्ट, जिसके टेंडर को 16 बार बढ़ाया जा चुका है।