Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
29-Oct-2025 01:48 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को औद्योगिक क्रांति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा कर दिया है। ओडिशा, कर्नाटक और गुजरात की तर्ज पर अब बिहार में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों का क्लस्टर स्थापित होगा। केंद्र सरकार के सहयोग से सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां यहां निवेश करेंगी, जिससे चिप निर्माण, पैकेजिंग और डिजाइन यूनिट्स विकसित होंगी। नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि बिहार को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन से जोड़ने के लिए केंद्र से बात चल रही है। इससे उच्च तकनीकी रोजगार, निवेश वृद्धि और औद्योगिक रूपांतरण को गति मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मिशन के लिए औद्योगिक कॉरिडोर, उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत संरचना, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, जल प्रबंधन और कुशल मानव संसाधन की जरूरत है जो बिहार में उपलब्ध हैं। महारत्न, नवरत्न और मिनी रत्न उपक्रमों के माध्यम से निवेश सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, देश के अन्य राज्यों में सफल उद्योग चला रहे बिहार के उद्यमियों को राज्य में निवेश के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस कदम से आने वाले दिनों में बिहार की आर्थिक क्षमता मजबूत होगी और स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
इसके अलावा, 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत रक्षा मंत्रालय और हथियार उत्पादकों के साथ समन्वय स्थापित कर बिहार डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना भी की जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर जोर देते हुए रक्षा उपकरणों और हथियारों का यहां निर्माण होगा। यह कॉरिडोर राज्य को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा "हमारी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दे रही है, साथ ही सभी कर्मियों को समय पर वेतन और पेंशन सुनिश्चित कर रही है। आने वाले समय में बेहतर वित्तीय प्रबंधन से बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में शामिल हो जाएगा।" उन्होंने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की भी बात कही है।