Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
14-Oct-2025 02:11 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना ने सबको सिहरा दिया है। यहां बिहटा-सरमेरा पुल के नीचे एम्स नहर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग (एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नाती) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोग तुरंत मदद को दौड़े और घायलों को नौबतपुर के रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने श्यामकली देवी की हालत बिगड़ती हुई पाई, जिसके बाद उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया गया। बाकी अमृता कुमारी और अमन कुमार की चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन वे अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
इस हादसे का शिकार अमन कुमार बिक्रम के अराप गांव का रहने वाला है। वह अपनी नानी श्यामकली देवी और मौसी अमृता कुमारी को बाइक पर बिठाकर गौरीचक थाने के कंडाप गांव छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पुल के नीचे ट्रक की सीधी टक्कर ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए और चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि जान बच गई, लेकिन श्यामकली देवी की हालत इतनी नाजुक है कि डॉक्टरों ने परिवार को पहले ही सतर्क कर दिया है।
सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रक को जब्त कर लिया और फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि वाहन सीज हो गया है और जांच चल रही है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की जड़ में तेज गति और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ही है। पुल के नीचे का इलाका संकरा होने से यहां पहले भी छोटे-मोटे हादसे होते रहे हैं।