सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 09:33 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार जल्द 5 हजार डॉक्टरों की बहाली करने जा रही है। प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने विधान परिषद में बताया कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बहाली के साथ ही बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर हो जाएगी।
राज्य सरकार 5000 से अधिक डॉक्टरों की बहाली करने जा रही है, जिसमें 3623 विशेषज्ञ चिकित्सक, 667 सामान्य चिकित्सक और 808 दंत चिकित्सक शामिल होंगे। मंगलवार को बिहार विधान परिषद में प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
शिवहर सदर अस्पताल में कुल 36 स्वीकृत पदों में से 17 पर ही चिकित्सक कार्यरत हैं। बहाली प्रक्रिया पूरी होते ही यहां नए चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईएमएस) में कुल 163 स्वीकृत पदों में से कई अभी भी रिक्त हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलगी ।