मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Dec-2025 09:38 AM
By First Bihar
Bihar News: सर्दियों के पर्यटन सीजन और गुरु गोविंद सिंह जी की 359वीं जयंती को देखते हुए रेलवे ने बिहार व पूर्वी भारत के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों को 19 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक पटना साहिब स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। इससे कोलकाता, भागलपुर और बिहार के अन्य इलाकों से उदयपुर, अजमेर आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ होगा।
इन ट्रेनों में कोलकाता-उदयपुर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (12315/12316) और भागलपुर-अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (13423/13424) शामिल हैं। पटना साहिब पर ठहराव का समय इस प्रकार है..
12315 कोलकाता-उदयपुर → 20:54 से 20:56 बजे
12316 उदयपुर-कोलकाता → 05:34 से 05:36 बजे
13423 भागलपुर-अजमेर → 16:55 से 16:57 बजे
13424 अजमेर-भागलपुर → 10:00 से 10:02 बजे
पटना साहिब के गुरुद्वारा साहिब के निकट होने से प्रकाश पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। इन दिनों बिहार से राजस्थान और गुजरात की ओर जाने वाले पर्यटकों व परिवारों की संख्या भी बढ़ जाती है। पहले इन यात्रियों को पटना जंक्शन या दूसरे स्टेशनों पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय और परेशानी दोनों बचेगी।
उदयपुर में दिसंबर-जनवरी का पीक टूरिज्म सीजन चल रहा है। शादियां, न्यू ईयर सेलिब्रेशन और छुट्टियों के कारण कोलकाता, पटना, भागलपुर से बड़ी संख्या में लोग उदयपुर पहुंच रहे हैं। इन ट्रेनों में पहले से ही वेटिंग रहती है, इसलिए पटना साहिब का ठहराव यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन में भी सहायक होगा। रेलवे अधिकारियों ने इसे यात्रियों की मांग और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखकर लिया गया अस्थायी कदम बताया है।
यह छोटा-सा बदलाव बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुक कर लिए हैं, उन्हें अब कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है और सफर भी सुगम हो जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने टिकट की नवीनतम स्थिति जरूर जांच लें।