ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के लाखों बच्चों को मुफ्त में मिलेगी JEE और NEET...

Bihar News: बिहार के लाखों बच्चों को मुफ्त में मिलेगी JEE और NEET की कोचिंग, मदद को आगे आया IIT कानपुर

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों के 15 लाख 11वीं-12वीं छात्रों को मुफ्त NEET और JEE कोचिंग दिसंबर से। शिक्षा विभाग और IIT के विशेषज्ञों की विशेष तैयारी..

25-Oct-2025 09:42 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने IIT कानपुर के साथ MoU साइन करके 11वीं-12वीं के करीब 15 लाख छात्रों को NEET UG और JEE Main की पूरी तरह मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने का प्लान तैयार किया है। यह योजना दिसंबर से शुरू होगी और IIT के एक्सपर्ट्स छात्रों को गाइड करेंगे।


पिछले महीने हुए समझौते के तहत, शिक्षा विभाग और IIT कानपुर की टीम लगातार मीटिंग कर रही है ताकि सब कुछ स्मूथ तरीके से चले। यह स्टेप बिहार के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग या मेडिकल फील्ड में कदम रखने का सुनहरा मौका देगा, जहां पहले कोचिंग की फीस एक बड़ी बाधा हुआ करती थी।


योजना के तहत, हर स्कूल में कक्षा खत्म होने के बाद दो घंटे की ऑनलाइन क्लास होगी। JEE के लिए मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश पर फोकस रहेगा, जबकि NEET वाले छात्रों को बॉयोलॉजी, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश पढ़ाई जाएगी। IIT कानपुर के साथी संस्था के जरिए टॉप टीचर्स क्लास लेंगे, और समय-समय पर देश-विदेश के एक्सपर्ट्स भी जुड़ेंगे। छात्र क्लास के दौरान सवाल पूछ सकेंगे जो इंटरएक्टिव लर्निंग को बढ़ावा देगा। स्कूलों में स्मार्ट टीवी या बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि क्लास साफ-साफ दिखे। बिजली कटने पर बैटरी और इन्वर्टर से बैकअप रहेगा। यह सारी व्यवस्था शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होगी और IIT कानपुर कंटेंट व ट्रेनिंग देगा।


सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक क्लास चलेगी और हर वीकेंड पर टेस्ट होगा। इससे छात्रों की प्रोग्रेस ट्रैक होगी और कमजोर टॉपिक्स पर फोकस बढ़ेगा। अच्छा परफॉर्म करने वालों को स्पेशल मेंटरिंग मिलेगी, ताकि वे पहले ही अटेम्प्ट में सफल हो सकें। IIT कानपुर के प्रोफेसरों ने कहा कि यह प्रोग्राम छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देगा, जो प्राइवेट कोचिंग से भी बेहतर होगा। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि कमजोर आर्थिक बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे भी टॉप कॉलेजेस में जगह बना सकें। अभी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है और स्कूल लेवल पर नामांकन हो रहा।