ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत

Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत

Bihar News: आरा-बक्सर फोरलेन पर बाइक डिवाइडर से टकराई, जय प्रकाश राय की मौत। दोस्त गंभीर रूप से घायल। परिवार में मचा कोहराम..

17-Oct-2025 08:40 AM

By First Bihar

Bihar News: भोजपुर जिले के आरा-बक्सर फोरलेन (NH-84) पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


मृतक की पहचान नवादा के गिरजा मोड़ निवासी जय प्रकाश राय (28 वर्ष) के रूप में हुई है जो मूल रूप से बहोरनपुर के टिकापुर दियरा गांव के निवासी थे। घायल दीपक कुमार ठाकुर (30 वर्ष) गौरा गांव का रहने वाला है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त कोईलवर से लौट रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया।


यह घटना सुबह की बताई जा रही है। डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जय प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई अरुण कुमार ने बताया कि जय प्रकाश अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर काम से लौट रहे थे। रतनपुर के पास अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई।


हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण बताया जा रहा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और ड्राइवरों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।