Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
02-Jan-2026 03:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने नव वर्ष के मौके पर बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात देने का काम किया है। जिससे यात्रियों को अब प्रदेश के किसी भी जिले में किसी समय आने-जाने के लिए कम कीमतों पर बस सेवा मौजूद रहेगी। इसी साल मार्च महीने से पूरे बिहार भर में 150-175 नयी बस सेवा शुरु करने का ऐलान किया है।
1 जनवरी को राजगीर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर आने-जाने के लिए यात्रियों को सुगम, सुलभ, व सस्ती परिवहन सुविधा का वादा पूरे किया है। जिसमें राजगीर बस स्टैंड से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत एक सीएनजी बस का शुभारंभ किया है।
इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग की तरफ से बिहार में रहने लोगों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करते हुए मार्च महीने से राज्यभर में 150-175 इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों के परिचालन का ऐलान किया है। ताकि राज्यवासियों को पर्यटनस्थल या हेडक्वाटर आने-जाने के साथ पर्यावरण को भी साफ व समृद्ध रखा जा सकें।
इस मौके पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सरकारी व निजी ई-वाहनों के चार्जिंग के लिए एक और बड़ी सुविधा देने की जानकारी दी। राजगीर में मौजूद कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अब इ-वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने सरकारी बस स्टैंड पर चार्जिंग स्लॉट जल्द ही लगाया जायेगा। ताकि ई-वाहन मालिकों को सरकारी व सस्ती दर पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था की जा सकें।
विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर में 900 से अधिक डीजल, इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों का परिचालन किया जा रहा है। साल 2005 से पहले बिहार में बसों की संख्या 250 के करीब भी लेकिन नीतीश शासन में बिहार में कहीं भी आने-जाने के लिए बसों की संख्या बढ़कर 900 से अधिक हो गयी है। वहीं परिवहन निगम के आरएम अरविंद सिंह ने बताया कि राजधानी से 250 से सरकारी बसों का परिचालन किया जा रहा है।