ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

सीटों के बंटवारे के बाद RLM ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, जानिए चिराग और मांझी को कौन सी सीटें मिलीं?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी और जेडीयू को 101-101, लोजपा (रामविलास) को 29, जबकि हम और आरएलएम को 6-6 सीटें मिली हैं। जानिए किस पार्टी को कौन-कौन

बिहार

12-Oct-2025 07:59 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वही चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को कौन-कौन सी सीटें मिली है जानिये..


बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपने घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर दिया. बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी दी कि एनडीए के पांच दलों के बीच सीट शेयरिंग हो गई है. इसमें बीजेपी औऱ जेडीयू के हिस्से 101-101 सीटें आयी हैं. वहीं चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास) को 29, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं. आइये हम आपको बताते हैं किस पार्टी के हिस्से कौन सी सीटें आई हैं.


सबसे पहले बताते हैं कि जीतन राम मांझी की हम पार्टी को कौन-कौन सी सीट मिली हैं. हम पार्टी के पहले से ही चार विधायक हैं, उनके जिम्मे दो और सीट आयी हैं. हम पार्टी को जो सीटें मिली हैं उनके नाम टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा औऱ बराचट्टी है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें मिली हैं. उन सीटों का नाम मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम है। 

 

चिराग पासवान की लोजपा रामविलास के हिस्से कुल 29 सीटें आयी हैं. उनके हिस्से में आयी सीटों का नाम हम बता रहे हैं. चिराग पासवान को जो सीटें मिली हैं उनके नाम हैं, बखरी,  साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, बोधगया, हिसुआ,फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलरामपुर,  हिसुआ, गोविंदगंज, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली और मोरवा..


एनडीए में सीटों का बंटवारा होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिनारा से आलोक सिंह को टिकट दिया है। वही बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को उम्मीदवार बनाया है। सासाराम से उपेन्द्र कुशवाहा कि पत्नी स्नेहलता चुनाव लड़ेंगी।