पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
28-Dec-2025 11:59 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में लापता हुई कृषि अधिकारी अर्यमा दीप्ति बख्तियारपुर से सुरक्षित मिल गई हैं। हालांकि, लापता होने के दौरान वह कहां थीं और किन परिस्थितियों में रहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा सकती है।
दरअसल, अर्यमा दीप्ति अथमलगोला प्रखंड के कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बीटीएम) के पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। अर्यमा दीप्ति कंकड़बाग के विजय नगर की रहने वाली हैं और उनकी शादी 23 दिन पहले पटना निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम कुमार से हुई थी।
इस मामले में शनिवार को पति शुभम कुमार ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद अर्यमा दीप्ति अथमलगोला कार्यालय से ऑटो से बख्तियारपुर के लिए निकली थीं, लेकिन अपने आवास नहीं पहुंची थीं। उन्होंने बख्तियारपुर जंक्शन के पास एक कमरा ले रखा है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे ऑटो से बख्तियारपुर जाते समय उनकी फोन पर भाई से बात हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि मोबाइल की बैटरी खत्म हो रही है और घर पहुंचकर बात करेंगी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अब अर्यमा दीप्ति के बख्तियारपुर में मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।