ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar News: जमीन से जुड़ी हर समस्या का अब घर बैठे होगा समाधान, बिहार सरकार ने कर दी यह बड़ी व्यवस्था

Bihar News: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कॉल सेंटर 18003456215 शुरू किया है। अब दाखिल-खारिज, नक्शा सुधार, एलपीसी जैसे मामलों का हल घर बैठे संभव होगा।

03-Jun-2025 07:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार से कॉल सेंटर की शुरुआत की गई। 


पहले दिन 4326 लोगों ने कॉल सेंटर के नंबर 18003456215 की सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान 281 लोगों की समस्या का तुरंत निदान किया गया। इस कॉल सेंटर का शुभारंभ माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने रविवार को किया था।


यह कॉल सेंटर राज्य के आम नागरिकों को भूमि संबंधित मामलों में सहायता प्रदान कर रहा है। पहले दिन नागरिकों ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, नक्शा सुधार, एल.पी.सी., अंचल कार्यालयों से जुड़ी समस्याएं एवं राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण से संबंधित सवाल किए। इस कॉल सेंटर के माध्यम से लोग बिना कार्यालय का चक्कर लगाए सीधे टोल-फ्री नंबर 18003456215 पर कॉल करके अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। 


मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की नागरिकों के प्रति जवाबदेही और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि संबंधी समस्या के समाधान के लिए भटकने को मजबूर न हो। यह कॉल सेंटर न केवल ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व भी सुनिश्चित करेगा।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायतों की ट्रैकिंग की सुविधा के लिए कॉल के बाद शिकायत संख्या प्रदान की जा रही है। यहां प्राप्त शिकायतों की निगरानी भी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जा रही है।