Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
02-Jan-2026 01:37 PM
By Viveka Nand
Bihar Ips Officers News: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एक एसपी को सरकार ने दंड दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से संकल्प जारी की गई है. औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ ओबरा थाना कांड संख्या- 119/ 2009 में त्रुटि पूर्ण पर्यवेक्षण करने के आरोप थे. इनके खिलाफ 16 सितंबर 2021 को विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया गया था .
आरोप को लेकर सुबोध कुमार विश्वास ने 29 नवंबर 2021 को अपना बचाव बयान समर्पित किया. समीक्षा के बाद जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया .इसके बाद जांच प्राधिकार की नियुक्ति की गई. 27 जनवरी 2022 को इनके खिलाफ मुख्य जांच आयुक्त को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया. सुनवाई के दौरान आईपीएस सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ चार आरोपों में तीन अप्रमाणित पाए गए, जबकि एक आरोप प्रमाणित पाया गया.
दाउदनगर के तत्कालीन एसडीपीओ सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ चार में एक आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद संघ लोक सेवा आयोग से परामर्श मांगा गया. संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श के बाद सुबोध कुमार विश्वास के खिलाफ दंड का निर्धारण किया गया है. गृह विभाग ने 30 अक्टूबर 2026 तक वेतन के समय- मान में एक स्तर की कटौती, बिना संचई प्रभाव के तथा उनकी पेंशन पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, का दंड निर्धारित किया गया है.