ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar Ias Ofiicer News: बिहार के 7 वरिष्ठ IAS अफसर 18 दिनों के...

Bihar Ias Ofiicer News: बिहार के 7 वरिष्ठ IAS अफसर 18 दिनों के लिए जा रहे 'मसूरी', अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रधान सचिव के हैं नाम, जानें...

Bihar Ias Ofiicer News: गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत सात वरिष्ठ आईएएस अफसरों का मसूरी में प्रशिक्षण होना है. सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है.

23-Feb-2025 02:29 PM

By Viveka Nand

Bihar Ias Ofiicer News: बिहार के सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ट्रेनिंग में जाएंगे. इन अधिकारियों का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 7 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण है .ये सभी अनिवार्य मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण पेज-5 में शामिल होंगे .

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव भी जाएंगे मसूरी

केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से बिहार सरकार को पत्र भेजा गया है. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है .जिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण में जाना है, उसमें गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी भी शामिल हैं.

प्रधान सचिव स्तर के छह अधिकारी लेंगे ट्रेनिंग

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ-साथ प्रधान सचिव स्तर के छह अधिकारी हैं. योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव की सेंथिल कुमार, निर्वाचन विभाग के प्रधान सचिव एच.आर. श्रीनिवास, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथू और खान विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों को 18 दिवसीय प्रशिक्षण में मसूरी जाना होगा.