ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

नीतीश सरकार का होली गिफ्ट: प्रवासी बिहारियों के लिए 200 फेस्टिवल बसों को चलाने की तैयारी; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

BSRTC Bus Service: बिहार सरकार ने होली के लिए 200 फेस्टिवल बसों का संचालन किया, प्रवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी।

18-Jan-2026 03:54 PM

By FIRST BIHAR

BSRTC Bus Service: होली के त्योहारी सीजन में बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की सुविधा के लिए बिहार सरकार ने विशेष तैयारी की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) इस बार फेस्टिवल बसों का संचालन करेगा।


परिवहन विभाग के अनुसार, ये बसें 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चलाई जाएंगी। कुल 200 अंतरराज्यीय फेस्टिवल बसें चलेंगी, जिनमें एसी डीलक्स और नॉन-एसी डीलक्स सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक बस में 50 से 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी।


टिकट बुकिंग 1 फरवरी से शुरू होगी और यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराए में विशेष छूट भी दी जाएगी। बस सेवाएं पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित होंगी और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख रूटों पर उपलब्ध होंगी।


बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, चयनित बस पड़ावों पर पुरुष और महिला यात्रियों के लिए स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि होली के दौरान ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए यह नई पहल की गई है ताकि लोग समय पर, सुरक्षित और आरामदायक तरीके से अपने घर पहुंच सकें।


पिछले साल बीएसआरटीसी ने 220 अंतरराज्यीय फेस्टिवल बसों का सफल संचालन किया था, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिली थी। इस बार भी सरकार की कोशिश है कि प्रवासी बिहारियों को होली के अवसर पर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जाए।