Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
13-May-2025 08:02 AM
By First Bihar
Birth certificate: बिहार में अब ग्राम पंचायतों में भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र दिया जायेगा।अब पंचायत सचिव को प्रमाणपत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।लोगों को अब प्रमाणपत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़े इसके लिए सभी पंचायत सरकार भवन में में इस तरह की सुविधा प्रदान की जाएगी |
दलालों की सक्रियता और भीड़ बनी परेशानी अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, प्रखंड कार्यालयों में प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई थी। एक ही काउंटर पर सैकड़ों लोग जुटते थे, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनती थी। कई जिलों से यह भी शिकायत आई कि प्रखंड कार्यालयों में दलालों की सक्रियता बढ़ गई है, जो सामान्य लोगों से पैसे लेकर प्रमाणपत्र दिलाने का दावा करते हैं।
शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्रार के पास जिम्मेदारी, लेकिन आपत्ति भी शहरी इलाकों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के रजिस्ट्रार कार्यालय को दी गई है। हालांकि, इस व्यवस्था पर भी आम जनता ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि रजिस्ट्रार कार्यालय में न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही सही तरीके से प्रक्रिया होती है, जिससे उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
वार्ड स्तर पर सुविधा की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार से मांग थी कि प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा अब वार्ड स्तर पर दी जाए, ताकि आम जनता को सुविधा हो और उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।