ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : त्योहारों पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, इस दिन...

BIHAR NEWS : त्योहारों पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, इस दिन से शुरू होगी यह सुविधा

BIHAR NEWS : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक विशेष सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों की यात्रा आसान और सुरक्षित हो सके। विभाग इसी महीने बस सेवा शुरू करेगा।

11-Sep-2025 01:15 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार की बहुत बड़ी आबादी आज भी दूसरे राज्यों में रहकर पढ़ाई या रोजगार कर रही है। ऐसे में अब त्योहारों के समय इनके घर वापसी को लेकर बड़ी समस्या बनी रहती है। इसी कड़ी में अब परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। 


दरअसल,बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक विशेष सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों की यात्रा आसान और सुरक्षित हो सके। विभाग इसी महीने बस सेवा शुरू करेगा। इन बसों में अधिकतर वातानुकूलित (एसी) सुविधा होगी। यात्रियों के आराम के लिए बसों में चेयर और स्लीपर दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इस सेवा का उद्देश्य है कि त्योहारों के समय यात्रा करने वालों को सुविधा मिले और लंबे इंतजार या भीड़-भाड़ जैसी समस्याओं से बचा जा सके। 


वहीं,बिहार के विभिन्न जिलों से दिल्ली, रांची, सिलीगुड़ी जैसी जगहों के लिए बसों का संचालन होगा. सीतामढ़ी, शिवहर और मोतिहारी से चलने वाली बसों का मुख्य ठहराव मुजफ्फरपुर होगा। कुल मिलाकर लगभग 38 बसें सेवा में होंगी। पथ परिवहन निगम ने इसके लिए सभी परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली है और संभावना है कि 20 सितंबर से ये बसें चलना शुरू कर देंगी। 


मालूम हो कि, त्योहारों के समय ट्रेन की टिकट नहीं मिलने पर लोग परेशान हो जाते हैं और निजी बस संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। निगम की बस सेवा शुरू होने के बाद यह समस्या दूर होगी और यात्रियों को सुरक्षित व उचित किराए पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। 


इधर, मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में अब डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है। यात्री अब यूपीआई या डेबिट कार्ड के जरिए बस किराया चुका सकते हैं। इस सुविधा की शुरुआत मंगलवार को पटना रूट की बसों में की गई। कुछ ही दिनों में यह सुविधा अन्य रूटों पर भी लागू कर दी जाएगी। इसके तहत बसों में कंडक्टर के पास ई-टिकटिंग मशीन होगी. कंडक्टर मशीन से टिकट काटेंगे और जो यात्री डिजिटल माध्यम से किराया देना चाहेंगे, उन्हें आसानी से सुविधा मिलेगी।