ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार की इस विधानसभा सीट पर 'दुबई-कुवैत' में बैठे 298 लोगों...

Bihar News: बिहार की इस विधानसभा सीट पर 'दुबई-कुवैत' में बैठे 298 लोगों ने कर दिया वोट...और राजद 178 वोट से जीत गया, लोकसभा में उठा मुद्दा

लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि ढाका विधानसभा क्षेत्र में 298 ऐसे लोगों के नाम पर वोट डाले गए जो सऊदी अरब, कुवैत सहित विदेश में रहते हैं। राजद प्रत्याशी को मिले 178 वोट की जीत से अधिक संख्या में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया गया है।

10-Dec-2025 11:50 AM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में विदेश में रहने वाले मतदाताओं ने भी मताधिकारी का प्रयोग किया है. एक-दो नहीं बल्कि 298 वोटर जो वर्तमान में सऊदी अरब, कुवैत व अन्य जगहों पर हैं, उनलोगों के नाम पर बिहार के एक विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया गया है. मंगलवार को लोकसभा में यह मामला उठा .भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह मसला उठाया है. 

लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एसआईआर पर चर्चा करते हुए कहा कि, बिहार में एक सीट है ढाका. यहां से 178 वोट से राजद जीता. इसमें 298 लोग ऐसे हैं अध्यक्ष महोदय, आपकी जानकारी के लिए बता दें, 298 लोग ऐसे हैं जो विदेश में बैठे हुए हैं. दुबई और कुवैत में बैठे हुए हैं .उनलोगों ने यहां वोट डाल दिया.   

मंगलवार को लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव में ढाका विधानसभा क्षेत्र के 298 सऊदी अरब, कुवैत सहित विदेश में रहने वाले मतदाताओं के नाम पर फ़र्ज़ी वोटिंग किए जाने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि जितने वोट से राजद प्रत्याशी चुनाव जीते उससे ज्यादा वैसे लोगोंं के नाम पर वोट डाले गए जो विदेश में रह रहे हैं. यानि वोकस वोटिंग की गई। 

बता दें, ढाका विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल 178 वोटों से चुनाव हार गए. राजद प्रत्याशी फैसल रहमान ने जीत दर्ज की है. चुनाव के बाद अब नये मामले का खुलासा हुआ है कि विदेश में रहने वाले लोगों ने भी ढाका में वोट डाल दिए. बता दें, ढाका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग कराने के मामले में 6 प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. फर्जी मतदान करने-कराने के आरोप में 15 पुरूष-महिला मतदाताओं को गिरफ्तार भी किया गया था. अल्पसंख्यक बाहुल्य चिन्हित गांवों में फर्जी मतदान के आरोप में चुनाव पीठासीन अधिकारी ने पचपकडी थाना कांड सं०-177 , 178, 179 , कुंडवा चैनपुर थाना कांड सं०- 311 , 312 , 313 दर्ज किया है. इस मामले को पटना हाईकोर्ट में ले जाने की तैयारी है.