ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / patna-news / दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार, 2005 के रेल...

दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार, 2005 के रेल रोको केस में कार्रवाई

बिहार चुनाव में नामांकन के दौरान दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम को 2005 के पुराने रेल रोको आंदोलन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

14-Oct-2025 08:36 PM

By First Bihar

BIHAR ELECTION 2025: सीपीआई-माले ने 18 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 6 उम्मीदवारों ने आज नामांकन दाखिल किया। इसी दौरान सीवान जिले की दरौली सीट से माले विधायक सत्यदेव राम को नामांकन के वक्त ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विधायक खुद भी हैरान रह गए। 2005 के रेल रोको केस में सत्यदेव राम के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार 2005 में हुए रेल रोको आंदोलन से जुड़े एक पुराने केस में सत्यदेव राम के खिलाफ वारंट जारी था। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि 2005 में दरौंदा रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति रेल रोको आंदोलन किया गया था। इस संबंध में रेलवे थाने में केस दर्ज हुआ था। इसी प्रकरण में सोनपुर रेलवे कोर्ट के एसीजेएम ने विधायक के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।


मीडिया से बातचीत में विधायक सत्यदेव राम ने कहा, मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। मैं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी जरूरी कागजातों के साथ नामांकन करने आया था। नामांकन कर बाहर निकलते ही पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। घटना पर माले के राज्य सचिव कुणाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी सरकार के इशारे पर की गई है और पार्टी इसकी निंदा करती है। आज माले के कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें पालीगंज से संदीप सौरभ, अरवल से महानंद सिंह, आरा से कयामुद्दीन अंसारी, दरौली से सत्यदेव राम, जीरादेई से अमरजीत कुशवाहा और दरौंदा से अमरनाथ यादव का नाम शामिल हैं।