ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / उपेंद्र कुशवाहा को नहीं मिली महुआ सीट: चिराग ने अपने उम्मीदवार को दे...

उपेंद्र कुशवाहा को नहीं मिली महुआ सीट: चिराग ने अपने उम्मीदवार को दे दिया सिंबल, अमित शाह से मुलाकात का कोई फायदा नहीं!

अमित शाह से मुलाकात के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा को महुआ सीट नहीं मिली। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) से महुआ सीट पर संजय सिंह को उम्मीदवार बना दिया है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कुशवाहा की नाराजगी अब भी बरकरार है, जबकि बीजेपी ने

15-Oct-2025 09:33 PM

By First Bihar

PATNA: खुलेआम नाराजगी जताने से लेकर अमित शाह से मुलाकात का उपेंद्र कुशवाहा को कोई फायदा नहीं हुआ. उपेंद्र कुशवाहा जिन सीटों के अपने हाथ से जाने से नाराज थे, वे उन्हें वापस नहीं मिली. वैशाली जिले की महुआ सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) के पास ही रह गयी. चिराग ने आज महुआ से अपने उम्मीदवार को सिंबल दे दिया.


कुशवाहा की नाराजगी से फंसा था मामला

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा शुरू से ही एनडीए में सीट बंटवारे से नाराज थे. वे सोशल मीडिया पर शेरो-शायरी कर अपना दर्द बता रहे थे. लेकिन मंगलवार को उनके सब्र का बांध टूट गया. जब उपेंद्र कुशवाहा को ये पता चला कि उनके कोटे की महुआ और दिनारा सीट बीजेपी ने चिराग पासवान को दे दिया है तो वे खुले तौर पर नाराज हो गये.


उपेंद्र कुशवाहा ने अपने उम्मीदवारों को नामांकन करने से मना कर दिया था. उन्होंने एनडीए के दूसरे दलों के उम्मीदवारों के नामांकन में जाने से भी इंकार कर दिया. कल देर रात बीजेपी के नेता नित्यानंद राय और सम्राट चौधरी उन्हें मनाते रहे लेकिन कुशवाहा नहीं माने. उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि नथिंग इज वेल इन एनडीए (एनडीए में कुछ भी सही नहीं है)


अमित शाह ने मनाया

कुशवाहा की नाराजगी को देखते हुए दिल्ली में बैठे अमित शाह ने हस्तक्षेप किया. मंत्री नित्यानंद राय उपेंद्र कुशवाहा को साथ लेकर दिल्ली गये. वहां उनकी मुलाकात अमित शाह से हुई. बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक करने की कोशिश की जा रही है. 


नहीं मिली महुआ सीट

लेकिन अमित शाह के साथ बैठक के बाद भी उपेंद्र कुशवाहा को वैशाली जिले की महुआ सीट नहीं मिली. उपेंद्र कुशवाहा महुआ से अपने बेटे दीपक कुशवाहा को उतारने की तैयारी में थे लेकिन ये सीट चिराग के खाते में चली गई है. 


चिराग पासवान ने दिया सिंबल

चिराग पासवान ने महुआ सीट से अपने उम्मीदवार को टिकट दे दिया है. महुआ से संजय सिंह को लोजपा(रामविलास) का उम्मीदवार बनाया गया है. चर्चा ये है कि अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को एक एमएलसी की सीट देने का ऑफर देकर मनाया है. अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी अगले साल उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को एमएलसी बनायेगी.