दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Oct-2025 08:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहला 6 और दूसरा 11 नवम्बर को सभी 243 सीटों पर मतदान होंगे। 14 नवम्बर को मतों की गिनती होगी जिसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। नामांकन के बाद अब तमाम पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इसी क्रम में महागठबंधन ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को स्टार प्रचारक बनाया है।
01 नवम्बर से अखिलेश यादव बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान 6 चुनावी जनसभाओं को वो संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव इस दौरान एक महागठबंधन की संयुक्त जनसभा में शामिल होंगे। इस जनसभा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता भी शामिल होंगे। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी इस चुनाव प्रचार में शामिल होंगी।
31 अक्टूबर को अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पटना पहुंचेंगे। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप सिंह यादव यूपी के करहल के विधायक हैं। जो अखिलेश यादव का भतीजा है। लालू और अखिलेश रिश्तेदार हैं। इसलिए इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वो रिश्तेदारी निभाने आ रहे हैं, रिश्तेदारी निभाने का यह बढ़िया मौका अखिलेश यादव को मिला है। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। सपा प्रमुख ने बिहार चुनाव की घोषणा से पहले ही तेजस्वी यादव के समर्थन की घोषणा कर दी थी। पटना,पूर्णिया,कटिहार,भागलपुर,कैमूर, पूर्वी चंपारण, गया, सीवान और बक्सर में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।