BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई
09-Jan-2026 10:06 PM
By First Bihar
PATNA: यदि कोई पुलिस कर्मी वर्दी में गुंडागर्दी करता पकड़ा जाता है और उसके खिलाफ दोष सिद्ध होता है तो 15 दिन के भीतर उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में पुलिस की वर्दी में गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
शुक्रवार 09 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बातें कही। मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि यदि कोई पुलिस कर्मी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसे ना सिर्फ नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा बल्कि तुरंत जेल भी भेज दिया जाएगा।
हाल के दिनों में वैशाली, छपरा, गया और मोतिहारी में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संलिप्तता से सामने आई आपराधिक घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए डीजीपी विनय कुमार ने संबंधित जिलों के वरीय अधिकारियों को तत्काल विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि आए दिन जमीन संबंधी विवाद सामने आती है।
इन घटनाओं को रोकने के लिए सभी जिलों के भू-माफियाओं की पहचान की जानी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। उन्होंने इसे लेकर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने यह भी बताया कि 2024 की तुलना में 2025 में संगीन अपराधों में कमी आई है। बेहतर और सशक्त पुलिसिंग के कारण ही अपराधों में कमी संभव हो पाया है।