ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सम्राट चौधरी ने दिये कड़े निर्देश,...

राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सम्राट चौधरी ने दिये कड़े निर्देश, अधिकारियों से क्या कहा जानिये?

ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना, ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, प्राइवेट क्रेन की व्यवस्था और जंक्शन–चौराहों पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने का निर्देश

08-Dec-2025 07:33 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिये। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन में दक्षता बढ़ाने के लिए ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट स्थापित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। 


प्रभावी यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने और लगातार उल्लंघन करने वालों पर सख्त एक्शन और अवैध पार्किंग हटाने के लिए प्राइवेट क्रेन लगाने का निर्देश दिया। पटना जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के बाहर, व्यस्त चौराहों, और जाम वाली जगहों पर ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने एवं पंचायत व नगर निकाय में एंट्री–एग्जिट पॉइंट पर कैमरे लगाने का निर्देश दिया। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार वासियों को जाम से मुक्ति दिलाने और सरल-सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सख्त और कठोर कदम उठाए जाएंगे।


सोमवार को  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना का निर्देश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन में दक्षता लाने के लिए ट्रेनिंग जरूरी है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाने की भी बात कही। उपमुख्यमंत्री ने लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गलत अवैध पार्किंग से निपटने के लिए विभागीय क्रेन के साथ प्राइवेट क्रेन लगाने पर भी बल दिया। 


राज्य के रेलवे जक्शन के बाहर, व्यस्त चौराहों और जाम वाली जगहों पर यातायात प्रबंधन हेतु कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, पंचायत और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।


पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने, तथा शहरों और पंचायतों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से कैमरे स्थापित करने का पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को भी उन्होंने निर्देश दिए। सरकार का मानना है कि इन कदमों से जहां सड़क सुरक्षा मजबूत होगी, वहीं राज्य में यातायात प्रणाली भी अधिक सुगम-सुचारू और नियंत्रित होगी।