ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Corona: एम्स की डॉक्टर-नर्स समेत पटना में 6 नए मरीज, फिर जीना मुश्किल करेगा कोरोना?

Bihar Corona: पटना में कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। AIIMS की डॉक्टर-नर्स समेत 6 नए मरीज पॉजिटिव, अब तक सामने आए कुल 9 मामले।

28-May-2025 07:30 AM

By First Bihar

Bihar Corona: बिहार में एक बार फिर कोरोना ने पहले की भांति दस्तक दे दी है, और इस बार राजधानी पटना इसके केंद्र में है। पिछले 24 घंटों में पटना में 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इनमें AIIMS पटना की एक महिला डॉक्टर, दो महिला नर्स, और एक कर्मचारी भी शामिल हैं।


इसके अलावा, नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो मरीज और शहर के आरपीएस मोड़ के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह खबर न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के लिए चेतावनी है, बल्कि आम लोगों में भी दहशत का कारण भी बन रही है।


मंगलवार, 27 मई 2025 को, पटना में छह नए कोविड-19 मरीजों की पहचान हुई। AIIMS पटना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक महिला डॉक्टर, दो महिला नर्स, और एक कर्मचारी वायरस की चपेट में आए हैं। इन सभी का इलाज AIIMS के वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।


इसके अलावा, NMCH में भर्ती दो मरीजों की भी कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई है। शहर के आरपीएस मोड़ निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने राजा बाजार की एक निजी लैब में जांच कराई, और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।


पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया, "सभी मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार, और शरीर में दर्द जैसे लक्षण देखे गए, जिसके बाद उनकी कोविड जांच की गई। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं।"


बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पटना के AIIMS, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, और NMCH जैसे प्रमुख अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। IGIMS के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर 12 ऑक्सीजन बेड और 3 ICU बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, एक डेडिकेटेड क्विक रिस्पॉन्स टीम भी गठित की गई है, जो कोविड मरीजों के इलाज के लिए तत्पर है।